अलवर

Video अलवर पुलिस ने किया बस स्टैण्ड पर फायरिंग का खुलासा, चौकीदार का बेटा ही निकला चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम

अलवर केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर फायरिंग का अलवर पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में चौकीदार का बेटा ही मुख्य आरोपी निकला।
2 min read
Jan 11, 2019
Alwar Police Reveals Bus Stand Firing Case
अलवर पुलिस ने किया बस स्टैण्ड पर फायरिंग का खुलासा, चौकीदार का बेटा ही निकला चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम

अलवर के केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर करीब एक माह पूर्व हुई फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास करने के मामले का खुलासा कर पुलिस ने 7 जनों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में कैश रूम के चौकीदार का बेटा की मुख्य आरोपी निकला।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रहलाद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 9 दिसंबर को रात करीब 8.30 बजे तीन हथियारबंद बदमाश उनके कार्यालय में आए और शाखा प्रभारी रमेश लोदिका, परिचालक अनिल गिरी, फकरुद्दीन व गार्ड नंदलाल के ऊपर पिस्टल तान कर बंधक बनाकर कमरे में बैठा लिया और उनके पास आकर कैश की चाबी व कैश मांगने लगा, उन्होंने चाबी देने से मना किया तो बदमाश ने दो फायर किए, लेकिन वे बाल-बाल बच गए, इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में 7 जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि ये बदमाश कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे, इस लूट में गार्ड नंदलाल का बेटा अमित शामिल है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए भूपसिंह कसाना, कमल शिकारी, शैंकी बड़ी लूट की फिराक में थे, ये तीनों रवि शिकारी राजपूत से मिलते थे, अमित ने इन्हें बताया कि जब वो रात को अपने पिताजी को खाना देने जाता है तो वहां खूब सारा पैसा जमा होता है, और उस समय केवल 3 लोग ही रहते हैं, ऐसे में उन्हें आसानी से लूटा जा सकता है। इसके बाद ये सभी लोग 9 दिसंबर की रात बस स्टैण्ड पर एकत्रित हुए और रवि ने गेट के सामने खड़े होकर कैश रूम में मौजूद कर्मचारियों कर गतिविधियों की रैकी कर साथियों को बुलाकर फायरिंग कर कैश लूटने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार सिओ सिटी डॉ. प्रियंका, कोतवाल जितेन्द्र सिंह व अन्य थानाधिकारियों ने बस स्टैण्ड पर निगरानी की गई, जिसमें चौकीदार के बेटे अमित की गतिविधियां सदिंग्ध पाई गई, अमित को पकडकऱ पूछताछ की गई तो सामने आया कि उसके साथियों के पास हथियार हैं, इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में शैंकी कुमार पुत्र जैसी राम उम्र 19 साल निवासी कैरवा जाट, भूपसिंह पुत्र नेताराम गुर्जर उम्र 22 साल निवासी डहरा शाहपुर, अमित ओड पुत्र नंदलाल उम्र 20 साल निवासी शिवाजी पार्क, रवि ओड पुत्र रमेश उम्र 19 साल निवासी शिवाजी पार्क, मोनू कुमार पुत्र लच्छीराम उम्र 18 साल निवासी कैरवा जाट व आकाश पुत्र सुभाष चंद उम्र 19 साल निवासी शिवाजी पार्क को गिरफ्तार किया है।

इस टीम का किया था गठन

पुलिस ने इस मामले में कोतवाल जितेन्द्र सोलंकी, शिवाजी पार्क थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, एनईबी थानाधिकारी प्रेम बहादुर, बनवारी लाल व एएसआई सुखराम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया।

Published on:
11 Jan 2019 02:04 pm