अलवर

अलवर के कम्पनी गार्ड में पुलिस ने किया ऐसा, लोगो में मचा हडकंप

पुलिसने चलाया सर्च ऑपरेशन , कम्पनी गार्ड मे अनावश्यक लोगो से की पूछताछ
less than 1 minute read
Jan 03, 2019
alwar police Search Operation In Alwar
अलवर के कम्पनी गार्ड में पुलिस ने किया ऐसा, लोगो में मचा हडकंप

अलवर. समाजकंटकों की धरपकड़ के लिए बुधवार को प्रशिक्षु आईपीएस ऋचा तोमर ने पुलिस लवाजमे के साथ कम्पनी बाग में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वहां ताश खेलने वाले लोगों को हिदायत देते हुए सार्वजनिक स्थल पर ताश नहीं खेलने के लिए पाबंद किया। वहीं, शाम को कम्पनी बाग में बैठकर शराब पी रहे दो जनों को दबोचा।
प्रशिक्षु आईपीएस तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कम्पनी बाग विकास समिति की ओर से शिकायत मिल रही थी कि समाजकंटक लोग कम्पनी बाग में बैठकर शराब पीते हैं। आवारागर्दी करते हैं और और ताश खेलते रहते हैं।

दोपहर करीब 12 बजे वे पुलिस लाइन से जाप्ता लेकर कम्पनी बाग पहुंची। वहां से पूरे पार्क में घूमकर अनावश्यक बैठे लोगों से पूछताछ की और उन्हें वहां से रवाना किया। साथ ही ताश खेल रहे लोगों के ताश जब्त किए गए तथा उन्हें वहां बैठकर ताश नहीं खेलने के लिए भी कहा। शाम को फिर कम्पनी बाग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान यहां दो जने शराब पीते मिले। जिनकी धरपकड़ की गई।

Updated on:
03 Jan 2019 04:19 pm
Published on:
03 Jan 2019 04:19 pm