अलवर

alwar political letest news निकाय चुनाव: प्रमुख दल तैयार, सभापति की लॉटरी का इंतजार

alwar political letest news नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में जिले में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व नव गठित थानागाजी नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रमुख दलों में ही नहीं, आम लोगों में भी उत्सुकता बढऩे लगी है।
2 min read
Sep 12, 2019
alwar political letest news
निकाय चुनाव: प्रमुख दल तैयार, सभापति की लॉटरी का इंतजार

अलवर. alwar political letest news नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में जिले में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व नव गठित थानागाजी नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रमुख दलों में ही नहीं, आम लोगों में भी उत्सुकता बढऩे लगी है। चुनाव में निकाय प्रमुख एवं वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जल्द ही निकलनी है। यही कारण है कि कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य प्रमुख दलों की बैचेनी बढ़ गई है।

नगर निकाय के चुनाव आगामी नवम्बर-दिसम्बर में होने के कारण जिले में एक बार फिर चुनावी बयार चलने लगी है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य प्रमुख दल निकाय चुनाव पर निगाह टिकाए बैठे हैं। इन दलों को सभापति व नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण तय होने का इंतजार है। वैसे प्रमुख दलों के रण्नीतिकारों ने संभावित वर्गों से निकाय प्रमुख के लिए दावेदारों की तलाश शुरू कर दी है।

alwar political letest news सीधे चुनाव होने से बढ़ी उत्सुकता

इस बार नगर निकाय प्रमुख के चुनाव सीेधे होंगे, यानि सभापति व नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जनता सीधे मतदान करेगी। इस कारण लोगों व प्रमुख पार्टियों की उत्सुकता बढ़ गई है। निकाय प्रमुख का सीधा चुनाव होने से यह कांग्रेस,

भाजपा व अन्य दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। यही कारण है कि प्रमुख दलों ने निकाय प्रमुख के चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा शरू कर दी है।

alwar political letest news लॉटरी पर टिकी निगाहें
जल्द ही नगर निकाय प्रमुख की लॉटरी निकाली जाएगी, वहीं वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकलनी है। लॉटरी से तय होगा कि अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद सभापति की सीट किस वर्ग के खाते में जाएगी। वहीं वार्डों के आरक्षण से पता चल पाएगा कि किस वार्ड में किस वर्ग से पार्षद चुना जाएगा।

प्रत्याशी चयन बड़ी परीक्षा

प्रमुख दलों के लिए निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन बड़ी परीक्षा होगी। इसमें भी सभापति व पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी का चयन प्रमुख दलों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशी की तलाश भी आसान नहीं होगी।

कांग्रेस व भाजपा के लिए महत्वपूर्ण
निकाय चुनाव कांगे्रस व भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद बोर्ड पर भाजपा का कब्जा है, वहीं नव गठित थानागाजी नगर पालिका बोर्ड का पहला चुनाव भी दोनों दलों के लिए अहम है। राज्य में सरकार होने के कारण कांग्रेस इन चुनाव को लेकर उत्साहित है, वहीं भाजपा भी निकाय चुनाव में अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहती है।

कुछ बड़े नेता जगह तलाशने में जुटे

नगर निकाय चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले कुछ नेता प्रमुख दलों में अपनी जगह तलाशने में जुटे हैं। शहर में इन दिनों एक वरिष्ठ पार्षद के नाम की चर्चा जोरों पर है। ये पार्षद लगातार पिछले कई चुनाव जीते हैं और पिछली बार अलवर शहर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Published on:
12 Sept 2019 06:00 am