अलवर

भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने ली बैठक

अलवर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्रवार को अलवर आए।

less than 1 minute read
Jul 25, 2020
भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने ली बैठक

अलवर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्रवार को अलवर आए। इस मौके पर केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय नरुका की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरूका ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय कराया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
जिलाध्यक्ष संजय नरुका ने प्रदेश संगठन महामंत्री का स्वागत करते हुए अलवर जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से अवगत कराया।

जिला उपाध्यक्ष प्रमोद विजय ने बताया कि बैठक के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के लिए चयनित नए स्थान का भी अवलोकन कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दीपक पंडित ने किया।

इन कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष प्रेम धामाणी, अशोक गुप्ता, राजेंद्र कसाना, देशराज वर्मा, राजकुमार पंडा, लक्ष्मी जाटव, श्वेता जैन, जिला महामंत्री रामावतार चौधरी, शिवलाल मीणा, पवन जैन, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल, रमन गुलाटी, जितेंद्र राठौड़, विष्णु शर्मा, कृष्णा खंडेलवाल, गीता सैनी, जिला बूथ संपर्क अभियान के संयोजक सुरेश मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पं. पंडित जले सिंह, महिला मोर्चा जिला संयोजक सुनीता सैनी, जिला आई टी प्रभारी संदीप चौहान मौजूद रहे।

Published on:
25 Jul 2020 12:24 am
Also Read
View All