अलवर

Alwar Pradhan Result Live: अलवर की 11 पंचायत समितियों में कौन बना प्रधान? देखें पूरी लिस्ट

Alwar Pradhan Result Live: अलवर जिले की 11 पंचायत समितियों में आज 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हो रहे हैं। इनमें से दो पंचायत समितियों में प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि बाकी नौ जगह मुकाबला है। दोपहर बाद मतदान और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:19 PM IST
alwar pradhan election result
अलवर जिले की 11 पंचायत समितियों का चुनाव अपडेट

अलवर जिले में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही राजनीतिक हलचल बनी हुई है। जिले की 11 पंचायत समितियों में से दो जगह प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें राजगढ़ से कांग्रेस की बीना देवी मीना और खेड़ली-सौंखर से प्रिया जाटव शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रिया जाटव भरतपुर सांसद संजना जाटव की जेठानी हैं। अब शेष नौ पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए आमने-सामने का मुकाबला होगा।

सुबह 11 बजे तक प्रधान पद के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन वाली पंचायत समितियों में परिणाम घोषित किए गए। बाकी जगहों पर दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना कर प्रधान के नाम की घोषणा की गई।

जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीRLP/निर्दलीयकौन जीते
गोविंदगढ़निर्मला रानीअंजुम खान—अंजुम खान
कठूमर—भूपेन्द्रप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश (निर्दलीय)भूपेन्द्र
लक्ष्मणगढ़दीपिकागायत्री मेहरा—दीपिका
मालाखेड़ाअल्का रानीममता—
मुबारिकपुरअनीसाजाहीरा—जाहीरा
रामगढ़राजेश कुमार गौतमसुमरत्‍या—सुमरत्‍या
रैणीडाल चन्द सैनीसन्तरा देवी—सन्तरा देवी
थानागाजीमीना देवीरिश्मा मीना—मीना देवी
उमरैणरितिका चौहानजाहिदा—
राजगढ़—बीना देवी मीणा (निर्विरोध)—बीना देवी मीणा
खेड़ली-सौंखर——प्रिया जाटव (निर्विरोध)प्रिया जाटव
राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी मीना को निर्विरोध प्रधान चुना गया
खेड़ली-सौंखर पंचायत समिति में प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान चुनी गई। (सबसे बाएं)

राजगढ़ और खेड़ली में निर्विरोध चुने गए प्रधान

राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी मीना को निर्विरोध प्रधान चुना गया। वे वार्ड 15 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई थीं। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। वहीं खेड़ली-सौंखर पंचायत समिति में प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। इस तरह जिले की दो पंचायत समितियों में चुनाव की नौबत नहीं आई।

इन नौ पंचायत समितियों में होगा मुकाबला

अलवर जिले की बाकी नौ पंचायत समितियों कठूमर, रैणी, मालाखेड़ा, उमरैण, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, गोविंदगढ़ और मुबारिकपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इन पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय सदस्यों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। खासकर उन पंचायत समितियों में मुकाबला दिलचस्प है, जहां किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

प्रधान पद के चुनाव के बाद शनिवार, 28 नवंबर को उप प्रधान के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही पंचायत समितियों में नई ग्रामीण सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Updated on:
27 Nov 2026, 5:19 PM IST
Published on: