27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Alwar: अलवर में बोतलबंद और आरओ पानी की होगी जांच, FSSAI के निर्देश पर सख्त हुआ विभाग

Alwar: अलवर में बोतलबंद और आरओ पानी की होगी जांच, FSSAI के निर्देश पर सख्त हुआ विभाग

जिस बोतलबंद पानी को आप शुद्ध मानकर पी रहे हैं, अब उसकी भी असली परीक्षा होगी। देश की एक नामी कंपनी का पानी सैंपल फेल होने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्देश पर अलवर में बोतलबंद और घर-घर सप्लाई होने वाले आरओ पानी की जांच की तैयारी शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:34 PM IST

bottled water

representative picture (AI)

जिस पानी को लोग शुद्ध और सुरक्षित मानकर बोतलों में खरीदते हैं, उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। देश की एक प्रतिष्ठित बोतलबंद पानी निर्माता कंपनी का सैम्पल फेल होने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलवर में भी बोतलबंद पानी की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में विभाग पिछले एक साल के दौरान लिए गए पानी के सैम्पल और उनकी जांच रिपोर्ट का ब्योरा सरकार को भेज रहा है। इसके बाद नए सिरे से बाजार में बिक रहे बोतलबंद पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

एक साल में लिए 7 से 8 सैम्पल

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अलवर में पिछले एक साल के दौरान बोतलबंद पानी के करीब 7 से 8 सैम्पल लिए गए हैं। विभाग का दावा है कि अब तक जांच में पानी का कोई सैम्पल फेल नहीं हुआ है। हालांकि, देश की बड़ी कंपनी के पानी का सैम्पल फेल होने के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। विभाग को पिछले एक साल में लिए गए सैम्पल की जानकारी सरकार को उपलब्ध करानी है। इसके बाद नए सिरे से सैम्पलिंग की जाएगी।

चार मिनरल वाटर प्लांट, कई कंपनियों का पानी बिक रहा

अलवर में मिनरल वाटर के चार प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा बाजार में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बोतलबंद पानी की भी बिक्री होती है। ऐसे में जांच के दौरान स्थानीय प्लांटों के साथ बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड के पानी की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी।

घर-घर सप्लाई होने वाले पानी की भी होगी जांच

शहर में घरों और प्रतिष्ठानों तक पानी पहुंचाने वाले मिनरल वाटर सप्लायर भी जांच के दायरे में आएंगे। विभाग की ओर से घर-घर सप्लाई किए जाने वाले पानी के सैम्पल भी लिए जाएंगे। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि बोतलबंद पानी के अलावा स्थानीय स्तर पर सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। विभाग पहले भी इस तरह की जांच कर चुका है। अब नए निर्देशों के बाद दोबारा सैम्पलिंग की जाएगी।

देशभर में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बोतलबंद पानी निर्माता कंपनी का सैम्पल फेल होने के बाद एफएसएसएआई ने देशभर में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों के साथ ही क्षेत्रीय निदेशकों को निगरानी और प्रवर्तन गतिविधियां तेज करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली पानी निर्माता कंपनियों पर नजर रखने और गुणवत्ता से समझौता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।