26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Alwar: अलवर जिला प्रमुख चुनाव; बहुमत के गणित और छवि बचाने के डर से BJP ने पीछे खींचे हाथ, कांग्रेस ने दिखाया दम

Alwar: अलवर जिला प्रमुख चुनाव; बहुमत के गणित और छवि बचाने के डर से BJP ने पीछे खींचे हाथ, कांग्रेस ने दिखाया दम

Alwar Zila Pramukh Election Analysis: अलवर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने संख्या बल कमजोर होने के चलते अपनी दावेदारी को लेकर ज्यादा आक्रामक रुख नहीं अपनाया। पार्टी के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती थी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, जोड़-तोड़ की कोशिश से जनता में गलत संदेश जाने का डर भी भाजपा की रणनीति पर असर डालता नजर आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:53 PM IST

Alwar Zila Pramukh Election Analysis

अलवर जिला प्रमुख चुनाव: बहुमत नहीं देख भाजपा ने खींचे हाथ

Alwar Zila Pramukh Election Analysis: पंचायत चुनाव के नतीजों ने अलवर की राजनीति में भाजपा की सियासी जमीन खिसकने के साफ संकेत दे दिए हैं। जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के लिए भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती संख्या बल की थी। जिला परिषद चुनाव के नतीजों के बाद से ही जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई थी। जिला परिषद में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा की स्थिति कमजोर थी। ऐसे में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या जुटाने की थी। पार्टी के रणनीतिकारों के सामने यह सवाल भी था कि क्या राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए कुर्सी हासिल करने की कोशिश की जाए या चुनाव के नतीजों को स्वीकार किया जाए।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अलवर में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के लिए जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं था। यदि पार्टी पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए तोड़-फोड़ या दूसरे राजनीतिक तरीके अपनाती, तो जनता के बीच गलत संदेश जाने की आशंका थी। ऐसे में भाजपा ने जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए कोई बड़ा राजनीतिक अभियान चलाने से दूरी बनाए रखी।

बन्नाराम मीना ने अपने स्तर पर किए प्रयास

हालांकि भाजपा की जिला प्रमुख प्रत्याशी संतोष मीना के पति और सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना ने अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों का समर्थन जुटाने के प्रयास किए, लेकिन संख्या बल उनके पक्ष में नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। नामांकन के दौरान भाजपा खेमे में भी जीत को लेकर खास उत्साह नजर नहीं आया। दोपहर में जब बन्नाराम मीना केवल आठ जिला पार्षदों के साथ जिला परिषद पहुंचे, तो चुनाव में भाजपा की कमजोर स्थिति और साफ दिखाई दी।

कांग्रेस ने संख्या बल के साथ दिखाई एकजुटता

दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली खुद जिला परिषद सदस्यों के साथ पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्षदों की मौजूदगी ने कांग्रेस के संख्या बल और चुनाव में उसकी मजबूत दावेदारी का संकेत दे दिया। कांग्रेस नेताओं ने अपने सदस्यों को एकजुट रखते हुए चुनाव की रणनीति को आगे बढ़ाया।

2015 में भी पार्षदों के साथ पहुंचे थे जितेंद्र सिंह

जिला प्रमुख चुनाव के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कांग्रेस के जिला पार्षदों को अपने साथ लेकर जिला परिषद पहुंचे। ऐसा ही नजारा वर्ष 2015 के जिला प्रमुख चुनाव में भी देखने को मिला था। उस समय भी जितेंद्र सिंह कांग्रेस के जिला पार्षदों के साथ पहुंचे थे और क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस की रेखा यादव जिला प्रमुख बनी थीं।

इस बार भी चुनाव के दौरान संख्या बल और पार्षदों की मौजूदगी ने राजनीतिक समीकरणों को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया। आखिरकार कांग्रेस की अनीता मीणा ने 31 वोट हासिल कर भाजपा की संतोष मीणा को हराया। संतोष मीणा को आठ वोट मिले। इस तरह अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख की कुर्सी कांग्रेस के खाते में चली गई।