Alwar Zila Pramukh Election Result: अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से ही राजनीतिक हलचल रही। जिला परिषद सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस की अनिता मीणा को नया जिला प्रमुख चुना गया। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी संतोष मीणा को हराया। इसके साथ ही अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की अनिता मीणा को 31 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष मीणा को 8 वोट मिले। इस तरह अनिता मीणा ने 23 वोटों से जीत हासिल की है।