इससे एक दिन पहले बुधवार को अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस की अनीता मीणा ने भाजपा की संतोष मीणा को हराकर जीत दर्ज की थी। कुल 39 जिला परिषद सदस्यों में से अनीता मीणा को 31 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष मीणा को आठ वोट मिले। इस तरह अनीता मीणा ने 23 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।