खैरथल-तिजारा जिला परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। जिला प्रमुख बनने के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। मतदान में 25 में से 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जबकि एक सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचा। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत यादव को 13 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमिता चौधरी को 11 वोट मिले। इस तरह इंद्रजीत यादव ने दो वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें जिला परिषद में बहुमत के लिए जरूरी 13 वोट मिले।