कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्मिकों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन और विभाग के उच्च अधिकारियों से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, लेकिन बार-बार अवगत कराने के बाद भी इन पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।