अलवर में मत्स्य उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चार दिवसीय उत्सव के तहत सुबह से ही साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उत्सव में शहरवासियों को खेल, कला, संस्कृति और संगीत से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को महल चौक में म्यूजिकल नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी।