27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में आज चुने जाएंगे प्रधान, कल होगा उप प्रधान का चुनाव

अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में आज चुने जाएंगे प्रधान, कल होगा उप प्रधान का चुनाव

अलवर, खैरथल तिजारा और कोटपूतली बहरोड़ जिलों में आज पंचायत समिति प्रधान के चुनाव होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बनाई है। कई पंचायत समितियों में निर्दलीय सदस्य प्रधान पद का चुनाव तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:15 PM IST

pradhan election today

अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में आज चुने जाएंगे प्रधान

पंचायत समिति चुनाव के परिणाम आने के बाद अब ग्रामीण सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों की पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए संबंधित पंचायत समितियों और उपखंड कार्यालयों में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रधान पद के चुनाव के बाद शनिवार, 28 नवंबर को उप प्रधान चुने जाएंगे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने समर्थित सदस्यों को प्रधान बनाने के लिए रणनीति में जुटे हैं। कई जगह निर्दलीय सदस्यों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है।

अलवर की 11 पंचायत समितियों में मुकाबला

अलवर जिले में कुल 11 पंचायत समितियां हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस 106 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 46, निर्दलीयों को 63, आरएलपी को चार तथा बसपा और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीट मिली है। कांग्रेस के पास रामगढ़, कठूमर, रैणी, राजगढ़, खेरली साखर, गोविंदगढ़ और मुबारिकपुर पंचायत समितियों में बहुमत है। वहीं लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा और उमरैण में निर्दलीय सदस्यों की संख्या अधिक है। थानागाजी में भाजपा बहुमत से एक सीट पीछे है। ऐसे में यहां निर्दलीय सदस्यों का समर्थन महत्वपूर्ण रहेगा।

खैरथल-तिजारा में छह जगह चुनाव

खैरथल-तिजारा जिले की छह पंचायत समितियों मुंडावर, तिजारा, कोटकासिम, ततारपुर, किशनगढ़बास और टपूकड़ा में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। तिजारा में 21 पंचायत समिति सदस्यों में कांग्रेस के नौ, भाजपा के चार, बसपा का एक और निर्दलीय सात सदस्य हैं। यहां प्रधान बनाने के लिए 11 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। कोटकासिम में भाजपा और निर्दलीय दोनों के आठ-आठ सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के तीन सदस्य हैं। टपूकड़ा में कांग्रेस के नौ, भाजपा के चार, बसपा का एक और निर्दलीय पांच सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में कई जगह मुकाबला रोचक रहने की संभावना है।

कोटपूतली-बहरोड़ की आठ पंचायत समितियों में चुनाव

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की आठ पंचायत समितियों बहरोड़, नीमराणा, बानसूर, नारायणपुर, कोटपूतली, पावटा, विराटनगर और मैड-कुण्डला में भी आज प्रधान पद के चुनाव होंगे। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने समर्थित सदस्यों को प्रधान बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। चुनाव को लेकर कई जगह सदस्यों की बाड़ेबंदी भी की गई है। निर्दलीय सदस्यों का समर्थन भी अहम माना जा रहा है।

शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव के बाद शनिवार को उप प्रधान के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही तीनों जिलों की पंचायत समितियों में नई ग्रामीण सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।