अलवर

अलवर में डेंगू व स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, अब बचाव के लिए उठाया यह कदम

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Oct 04, 2018
Alwar : Precautions For Dengue And Scrub Typhus
अलवर में डेंगू व स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, अब बचाव के लिए उठाया यह कदम

जिले में स्क्रब टायफस और डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर सहित जिले में कई स्थानों पर स्क्रब टायफस, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया और बुखार की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी की गई। साथ ही पशुओं पर साइबर मैथरीन का छिडक़ाव किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में तीनों विभागों की संयुक्त टीम बनाई गई है। बुधवार को टीम ने शहर के पुराने एरिया, 200 फीट रोड, दाउदपुर, मूंगस्का, खुदनपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए पशुओं और उनके आसपास के एरिया में साइबर मैथरीन का स्प्रे किया गया। स्क्रब टायफस पशुओं के चीचड़ों के कारण होता है।

साइबर मैथरीन के स्प्रे से चीचड़े मर जाते हैं और स्क्रब टायफस का खतरा कम हो जाता है। डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम के लिए कई स्थानों पर भरे गंदे पानी में एमएलओ डाला गया। इससे गंदे पानी में पनपने वाला लार्वा नष्ट हो जाता है। वहीं, नगर परिषद की ओर से झाडिय़ां आदि नष्ट कराई गई। साथ ही फोगिंग भी शुरू करा दी गई है।

Read More

सामूहिक उपवास दूसरे दिन भी जारी

अलवर. अलवर जिला रेडियोग्राफर्स एसोसिण्शन ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी सामूहिक उपवास जारी रखा। जिला अध्यक्ष पूरण मल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर सामान्य चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, सैटेलाईट अस्पताल, जिला क्षय निवारण केन्द्र अलवर एवं जिले के समस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के समस्य रेडियोग्राफरों ने दूसरे दिन भी अपनी डॅयूटी पर से उपस्थित रहते हुए सामूहिक उपवास जारी रखा। जिला प्रवक्ता हेमन्त यादव ने बताया संवर्ग के प्रति सरकार की उदासीनता अगर इसी प्रकार जारी रही तो रेडियोग्राफर एसोसिएशन अलवर आज व कल जिला चिकित्सालयों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करेगी।

Updated on:
04 Oct 2018 10:59 am
Published on:
04 Oct 2018 10:59 am