अलवर

हिंदू संगठनों ने किया ऐलान, रामगढ़ गोतस्करी प्रकरण के विरोध में 18 को करेंगे यह काम

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 10:42 AM IST
Alwar : Ramgarh Band against cow smuggling Incident
हिंदू संगठनों ने किया ऐलान, गोतस्करी प्रकरण के विरोध में 18 को रामगढ़ बंद का आह्वान

अलवर के रामगढ़ कस्बे के विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों व व्यापारियों ने 18 अगस्त को शान्तिपूर्ण रामगढ़ बंद का आह्वान किया है। यह आह्वान ललावंडी व गोविन्दगढ़ प्रकरण के विरोध में किया गया है। कस्बे के चौपड़ बाजार के समीप रविवार दोपहर बाद विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कस्बे के बाजार के व्यापारियों की सामूहिक बैठक हुई। जिसमें गोविन्दगढ़ कस्बे में गत दिनों हुई गोकशी की घटना व गोतस्करों के गोदामों से पुलिस की ओर से बरामद की गई 221 गायों की खालों पर रोष जताया गया।

साथ ही ग्राम ललावंडी में गोतस्कर रकबर खां उर्फ अकबर खां की मौत के आरोप में बंद तीनों आरोपितों को निर्दोष बताते हुए उनके खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग की गई। वहीं उक्त घटना में लिप्त नामजद आरोपितों को पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्ताार नहीं करने पर विरोध जताते हुए 18 अगस्त को रामगढ़ कस्बा बंद रखने का आह्वान किया। इस मौके पर शिवसेना जिला उपप्रमुख जवाहर लाल तनेजा, नवलकिाोर शर्मा, हेतराम मूर्तिकार, संजय गोयल, गुलशन कालरा, बलभद्र गोयल, कैलाश खण्डेलवाल, नेमीचन्द हलवाई, अवतारसिंह, उदयसिंह, पंकज सिंह, कमलेश कुमार सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद थे।

Read More

ट्रक खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज

नीमराणा थाना पुलिस में रविवार को एक ट्रांसपोर्टर ने चालक के खिलाफ बिस्किटों से भरा ट्रक खुर्द बुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट में बीएस कार्गो एक्सप्रेस लोजिस्टिक कम्पनी के ट्रांसपोर्टर गोविंद कुमार पुत्र सोमदत्त शर्मा निवासी कोहराणा ने बताया कि 31 जुलाई को मेरे ट्रक में रिचलाइट कम्पनी से तीन लाख 28 हजार पांच सौ पचास रुपए के बिस्किट भरकर ट्रक चालक को देकर मेरठ के लिए रवाना किया था। चालक मंजुरा पुत्र सबराली निवासी बागपत यूपी ने माल सहित ट्रक को खुर्द बुर्द कर दिया।

Updated on:
13 Aug 2018, 10:42 AM IST
Published on: