
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से स्कूलों की जारी रैंकिंग में अलवर जिले की रैंकिंग इस बार सुधरी है। सितम्बर की तुलना में अक्टूबर में अलवर जिले की रैंकिंग 5 पायदान ऊपर आई है। इस बार अलवर जिले की रैंकिंग 24 वें नम्बर पर रही है। शिक्षा विभाग ने 150 में से 31 अंक हासिल किए हैं। जबकि सितम्बर माह में अलवर की रैंक 29 वीं थी। हालांकि अभी अलवर जिला स्कूलों की रैंकिंग में टॉप टेन में शामिल नहीं हो सका है। शिक्षकों का कहना कि टॉप टेन में शामिल होने के लिए कई बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। वर्तमान में जिले में 2782 स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों के पैरामीटर के आधार पर ये रैकिंग मिली है। रैंकिंग में 49.61 अंक के साथ चूरू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर हनुमानगढ़ रहा है। अंतिम पायदान पर 23.00 अंकों के साथ बारा जिला रहा है।
रैंकिंग उछाल का यह रहा कारण : स्कूली शिक्षा की रैंकिंग में इस बार शाला दर्पण पोर्टल पर नामांकन के संदर्भ में औसत उपिस्थति, नामांकन वृद्धि, इंस्पायर्ड अवार्ड विद्यार्थियों की संख्या को अपलोड़ किया है। साथ ही स्कूलों में मौजूद पुस्तकालयों की पुस्तकों का वितरण, लैब, खेल मैदान आदि की जानकारी पोर्टल पर साझा की है। इससे पहले दाखिले का आंकड़ा शाला दर्पण पर पूरा नहीं डाला गया। सभी सूचनाएं अपलोड़ करने पर अलवर की रैंकिंग में उछाल आया
ये हैं रैंकिंग के मानक
स्कूली शिक्षा की रैंकिंग के लिए चार श्रेणियां तय की गई हैं। हर श्रेणी के अपने-अपने अंक निर्धारित है। शैक्षणिक श्रेणी के 100 अंक, नामांकन के 20 अंक, सामुदायिक सहभागिता के 20 अंक और आधारभूत सुविधाओं के 10 अंक तय हैं। शैक्षणिक श्रेणी के अंकों को 7 बिंदुओं में, नामांकन व सामुदायिक सहभागिता के अंकों को 3-3 बिंदु और आधारभूत सुविधाओं के अंकों को 2 बिंदुओं में बांटा गया है।
जिले की स्कूलों में अच्छी शिक्षा मिले। इसके बेहतर उपाय किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की कोशिश रहेगी कि आने वाली रैंकिंग में अलवर टॉप टेन में शामिल हो। इसके लिए विभाग जुटा हुआ है।
रामेश्वर दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी।
जानिए किस जिले ने कौनसी रैंक पाई
रैंक जिला स्कोर
1 चूरू 49.61
2 हनुमानगढ 45.43
3 डूंगरपुर 44.38
4 उदयपुर 41.33
5 भरतपुर 40.23
6 झुंझुनूं 40.00
7 सिरोही 38.38
8 कोटा 36.64
9 राजसमंद 34.98
10 सीकर 34.10
11 पाली 33.88
12 बूंदी 33.85
13 झालावाड़ 33.83
14 सवाई माधोपुर 33.54
15 चित्तौड़गढ 33.53
16 अजमेर 33.05
17 भीलवाड़ा 32.90
18 प्रतापगढ 32.67
19 नागौर 32.58
20 करौली 32.05
21 जैसलमेर 31.63
22 टोंक 31.58
23 दौसा 31.54
24 अलवर 31.00
25 जोधपुर 30.39
26 गंगानगर 30.20
27 बांसवाड़ा 29.76
28 धौलपुर 27.54
29 बीकानेर 26.82
30 बाड़मेर 26.66
31 जयपुर 26.04
32 जालौर 24.00
33 बारा 23.00