राजस्थान में यहां अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, वहां से गुज़र रहे लोगों ने ऐसा बचाई सवारियों की जान
अलवर। यदि आप भी तेज स्पीड़ से वाहन चला रहे हैं,तो सावधान हो जाइए। अगर आपको पता हो तो गाड़ियों की तेज रफ्तार आए दिन लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। तेज रफ्तार ही सड़क हादसों का प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा अलवर जिले में सामने आया है,जहां सवारियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक जना घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने घायल को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की चीख पुकार सुनकर तुरंत लोग मदद को आ पहुंंचे
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग माजरीकलां की तरफ से बहरोड़ की ओर जा रहे थे। इस बीच स्कॉर्पियो की स्पीड़ तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर गंडाला स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पलट गई। गाड़ी के पलटते ही कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घायलों की चीख सुनकर स्थानीय लोग व ईंंट भट्टे पर कार्य करने वाले मजदूर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। वहींं मौजूद लोगों ने घायलों को कार सवार लोगों को बाहर निकाला।
स्कॉर्पियो सवार सभी लोग समारोह में जा रहे थे शामिल होने
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में तीन बच्चे दो महिलाएं और दो पुरुष सहित कुल सात लोग सवार थे। ये सभी लोग नंगली बलहिर से बहरोड़ के पास एक गांव में किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर ने बताया कि इस हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेसीबी बुलाकर हादसे में पलटी हुई स्कॉर्पियो को सड़क के एक किनारे खड़ी करवाई गई है। हादसे में घायल को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। कार सवार लोगों ने बताया कि घायल ढीकवाड्ड गांव का निवासी है।