अलवर

जीत के बाद विधायक टीकाराम जूली ने बताई अपनी प्राथमिकता, पढ़ें अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली का इंटरव्यू

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 13, 2018
Alwar Rural MLA Tikaram Julie Interview
जीत के बाद विधायक टीकाराम जूली ने बताई अपनी प्राथमिकता, पढ़ें अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली का इंटरव्यू

विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। यह कहना है अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक टीकाराम जूली का।

चुनाव में विजय होने के बाद पत्रिका से बातचीत में विधायक जूली ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त शासन चले, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। रोजगार युवाओं की बड़ी समस्या है, इसके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं जिले में लोगों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले, इसके लिए सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में सडक़ों की हालत सुधारन के प्रयास रहेंगे, वहीं पेयजल समस्या के निराकरण के लिए जिले में चम्बल का पानी लाने के प्रयास किए जाएंगे।

क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहीं सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर विकास कराया जाएगा। विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं रहने दिया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार के प्रयास रहेंगे, वहीं सभी लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां विकास की ज्यादा जरूरत है। विकास के लिए सरकार स्तर पर प्रयास करेंगे।

Published on:
13 Dec 2018 05:13 pm