अलवर

अलवर के सैकड़ों बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, 16 जुलाई को मिलेगी सरकारी नौकरी

अलवर जिले में बेरोजगारों को 16 जुलाई को लॉटरी के जरिए नौकरी मिलेगी, तुरंत नियुक्ति भी दी जाएगी।
2 min read
Jul 14, 2018
Alwar Safai karmi bharti joining on 16 july
अलवर के सैकड़ों बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, 16 जुलाई को मिलेगी सरकारी नौकरी

अलवर. अलवर के सैकड़ों बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर आई है। लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारो को 16 जुलाई को सरकारी नौकरी मिलेगी। काफी उठापटक के बाद सफाई कर्मचारी भर्ती की लॉटरी की तारीख 16 जुलाई तय हो गई है। इस दिन सुबह 10 बजे भर्ती की लॉटरी जिला परिषद में निकाली जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती के सफल आवेदकों की सूची चस्पा की जाएगी। सबके सामने सफल आवेदकों के नाम जारी होंगे। इसके अलावा नियुक्ति भी तुरंत की जाएगी जबकि पिछली बार 27 जून को गोपानीय रूप से लॉटरी निकाली थी जो पहले निरस्त हो चुकी है। अब वर्ष 2012 के आवेदकों को शामिल करते हुए लॉटरी निकालने की तैयारी है।

आयुक्त संजय शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को सुबह दस बजे जिला परिषद में लॉटरी निकाली जाएगी। पुराने व नए पात्र आवेदकों को शामिल करते हुए लॉटरी निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है कि नए आवेदन 2016 हैं जिसमें से करीब 400 आवेदन निरस्त हो गए। पुराने 1100 में से करीब 250 पात्र आवेदकों को और शामिल किया जाएगा। एक तरह से लॉटरी में करीब 18 सौ आवेदक हैं। इनमें से 456 सफल आवेदकों की लॉटरी निकाली जाएगी।

वर्गवार निकलेंगी लॉटरी

लॉटरी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी व सामान्य वर्ग की लॉटरी निकाली जाएगी। सामान्य वर्ग की लॉटरी में सभी पात्र आवेदक शामिल रहेंगे। सबसे अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदक हैं। लॉटरी निकालते ही नाम घोषित किए जाते रहेंगे। जिसके कारण इस बार भीड़ अधिक रहने की संभावना है।

निरस्त आवेदनों की सूची जारी नहीं

निरस्त आवेदन पत्रों की सूची भी जारी होगी। ताकि अभ्यर्थियों में असमंजस नहीं रहे। पिछली बार लॉटरी भी गोपनीय रही और निरस्त आवेदनों की सूची भी जारी नहीं की गई। जिससे लॉटरी का आकर्षण ही खत्म हो गया था। अब न्यायालय में लॉटरी के परिणाम व नियुक्ति से रोक हटा ली है। जिसके कारण लॉटरी निकालने के तुरंत बाद नियुक्तियां भी दी जा सकती हैं।

Published on:
14 Jul 2018 02:25 pm