अलवर

जिले के शाहजहांपुर में हुआ ऐसा हादसा, गांव में पसरा सन्नाटा, दिनभर रही इस हादसे की चर्चा

पुलिस जुटी जांच में, आरोपी हुए फरार

2 min read
Jul 14, 2018
जिले के शाहजहांपुर में हुआ ऐसा हादसा, गांव में पसरा सन्नाटा, दिनभर रही इस हादसे की चर्चा

शाहजहांपुर. राष्ट्रीय राजामार्ग संख्या आठ पर शुक्रवार शाम शाहजहांपुर पुलिया से उतरते ही सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर मिस्त्री से ट्रक का शीशा ठीक कराने के दौरान अज्ञात ट्रक ने चालक व मिस्त्री को को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। टक्कर मार कर भागे ट्रक का पीछा कर ग्रामीणों ने हरियाणा के बावल थाने में उसे पकड़वाने की जानकारी पुलिस को दी है।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों एवं थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक के अनुसार थाना क्षेत्र के गूगलकोटा निवासी ट्रक चालक छत्रपालङ्क्षसह मीणा शुक्रवार शाम करीब चार बजे शाहजहांपुर हाइवे किनारे पीएनबी बैंक के समीप स्थित दुकान पर अपने गांव के मिस्त्री बलजीतङ्क्षसह धानका से ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर उसका चालक साइड का शीशा ठीक करा रहा था।
इसी दौरान बहरोड़ से दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक दोनों को कुचलकर मौके से भाग गया। ट्रक के कुचलने से चालक छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिस्त्री बलजीतङ्क्षसह को ग्रामीणों की मदद से नीमराना के सचखण्ड अस्पताल पहुंचाया। जहां दौराने इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक ही गांव के दो जनों की मौत का समाचार सुनकर ग्रामीणों पर दुख का पहाड टूट पड़ा। सूचना पर बड़ी संख्या में कस्बे के सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

-------------------------------------------------------------------------------------

ये भी पढ़ें

पहले नोटबंदी ने बाजार को धोया, अब इस वजह से बाजार है वेंटीलेटर पर

हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत

शाहजहांपुर. हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए एक जने की मौत हो गई। थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक के अनुसार गुरुवार रात राजगढ़ निवासी ताराचन्द (49) पुत्र लीलाराम गुरुवार रात हाइवे पर पुलिया के पास किसी वाहन से उतरते ही दूसरी दिशा में आने के लिए हाइवे पार करना चाह रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। गम्भीर अवस्था में पुलिस की सहायता से सीएचसी रैफर करने पर उसे अलवर में भर्ती कराया। जिसकी अलवर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : पुलिस ने गिरफ्तार किया नकल का सबसे बड़ा गिरोह, लाखों रुपए लेकर इस तरह कराते थे नकल
Published on:
14 Jul 2018 11:13 am
Also Read
View All