अलवर

रोडवेज बस की टक्कर से मां-बेटी की मौत के बाद अलवर वाहिनी ने मासूम बच्चों को मारी जोरदार टक्कर, हुआ यह हाल

अलवर में आए दिन हादसे हो रहे हैं, गुरुवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से मां बेटी की मौत के बाद अब अलवर वाहिनी ने दो बच्चों को टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
Alwar Vahini Hit Two Children Near Bijli Ghar Circle In Alwar
रोडवेज बस की टक्कर से मां-बेटी की मौत के बाद अलवर वाहिनी ने मासूम बच्चों को मारी जोरदार टक्कर, हुआ यह हाल

शहर के बिजलीघर चौराहे के निकट तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अलवर वाहिनी चालक ने दो बच्चों सहित तीन जनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा भीड़ ने वाहिनी चालक को पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहिनी को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार तिजारा के मौसमपुर निवासी हिमांशु (13) और उसका छोटा भाई गगन उर्फ गणेश (8) पुत्र संजय कुमार अपनी मां के साथ 60 फीट रोड स्थित अपने ननिहाल आए हुए थे। हिमांशु और गगन शुक्रवार शाम को अपने मामा सर्वेश गुप्ता के साथ कम्पनी बाग घूमने गए। शाम करीब छह बजे तीनों वापस घर लौट रहे थे। तीनों कम्पनी बाग के पिछले गेट से निकलकर पैदल बिजलीघर चौराहे की तरफ जा रहे थे। दवा की दुकानों के समीप सामने से तेजगति से आई अलवर वाहिनी ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बालक हिमांशु के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा गगन के हथेली में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, उनके मामा सर्वेश को भी चोटें आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अलवर वाहिनी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को वाहिनी समेत कोतवाली थाने ले गई। वहीं, दोनों घायल बालक हिमांशु और गगन को सामान्य अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि हिमांशु के पैर का शनिवार को ऑपरेशन होगा।

Published on:
29 Dec 2018 09:16 am