अलवर

तूफान ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं उड़े टीनशेड

जिले में बुधवार शाम को मौसम ने फिर करवट बदली। करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और पूरे शहर में धूल के गुबार उड़े। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली तंत्र चरमरा गया। रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही।

less than 1 minute read
May 13, 2026
अलवर में बदला मौसम

जिले में बुधवार को तेज गर्मी के बीच राहतभरी शाम ने लोगों को सुकून दिया। करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान आया, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तूफान ने त​बाही भी खूब मचाई। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीनशेड उड़ गए।
तेज हवा के चलते ही जिलेभर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली तंत्र को सुचारू किया गया। जबकि गांवों में तो सुबह तक भी आपूर्ति सही नहीं हो पाई। कई जगहों पर विद्युत पोल गिरने के भी समाचार सामने आए हैं। रात तक हवा का दौर चला। इससे गर्मी गायब हो गई।
शहर में भी हुआ नुकसान
तेज हवा की वजह शहर में भी नुकसान के समाचार हैं। पुलिस लाइन के पास बहुत पुराना पेड़ गिर गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल रही। तेज अंधड़ की वजह से पूरा शहर धूल-धुसरित नजर आया। मिट्टी उड़ने की वजह से जो जहां था, वहीं ठहर गया। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लगातार दूसरे दिन मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने पहले ही 12 व 13 मई को मौसम में बदलाव की घोषणा की थी। शहर का अधिकतम पारा 40.6 और न्यूनतम पारा 23.5​ डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में हैं गर्मी का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए है। इस दौरान पारा 50 डिग्री से. तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने धूप से बचने, खुद को हाइड्रेट (बार-बार पानी पीने) रखने की सलाह दी है। देश के सबसे गर्म शहर बाड़मेर में बीते दो दिन में करीब दो डिग्री तक तापमान बढ़ा है।

Published on:
13 May 2026 07:17 pm
Also Read
View All