अलवर

Alwar: कांग्रेस की अनिता मीणा बनीं अलवर जिला प्रमुख, भाजपा की संतोष मीणा को हराया

Alwar Zila Pramukh Election Result: अलवर को नया जिला प्रमुख मिल गया है। बुधवार, 25 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस की अनिता मीणा ने भाजपा की संतोष मीणा को हराकर जिला प्रमुख का पद हासिल किया। अनिता मीणा वार्ड नंबर 16 से जिला परिषद सदस्य चुनी गई थीं।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 5:14 PM IST
Alwar Zila Pramukh Election Result
कांग्रेस की अनिता मीणा बनीं अलवर जिला प्रमुख

Alwar Zila Pramukh Election Result: अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से ही राजनीतिक हलचल रही। जिला परिषद सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस की अनिता मीणा को नया जिला प्रमुख चुना गया। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी संतोष मीणा को हराया। इसके साथ ही अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की अनिता मीणा को 31 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष मीणा को 8 वोट मिले। इस तरह अनिता मीणा ने 23 वोटों से जीत हासिल की है।

जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने दिलाई शपथ

कौन हैं अनिता मीणा?

अनिता मीणा की उम्र 43 वर्ष है। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है और उनका पेशा गृहिणी है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने करीब 81.45 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की थी। वार्ड 16 से जिला परिषद सदस्य बनने के बाद अब जिला प्रमुख के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी शुरू हुई है।

भाजपा ने संतोष मीणा को बनाया था प्रत्याशी

भाजपा ने जिला प्रमुख पद के लिए संतोष मीणा को मैदान में उतारा था। संतोष मीणा वार्ड नंबर 21 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थीं। चुनाव लड़ने के लिए कॉलेज उप प्राचार्य पद से वीआरएस लिया। पति बन्नाराम मीणा पूर्व में सरस डेयरी अलवर के चेयरमैन रह चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी संतोष मीणा और उनके पति बन्नाराम मीणा 

वार्ड 16 से जीतकर आईं अनिता मीणा

अनिता मीणा जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 से सदस्य निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने सदस्य के चुनाव में भी जीत दर्ज कर जिला परिषद में जगह बनाई थी। अब जिला प्रमुख का चुनाव जीतकर उन्हें जिले के ग्रामीण विकास और जिला परिषद से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिली है।

39 वार्डों में कांग्रेस के थे 33 सदस्य

अलवर जिला परिषद में कुल 39 वार्ड हैं। इस बार जिला प्रमुख का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है। जिला प्रमुख चुनने के लिए 20 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के चार सदस्य जीतकर आए थे। इसके अलावा दो निर्दलीय सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। इसी संख्याबल के आधार पर जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी। भाजपा ने संतोष मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन मुकाबले में अनिता मीणा ने जीत दर्ज की। 

बस में बैठे जिला पार्षद
कांग्रेस-बीजेपी नेता आपस में बातचीत करते हुए
Updated on:
25 Nov 2026, 5:14 PM IST
Published on: