अलवर

अमेरिकी पर्यटक मार्क के लिए बेहद अच्छा रहा राजस्थान पुलिस का अनुभव, पुलिस ने किया कुछ ऐसा, जाते-जाते बोला थैंक्यू

अलवर पुलिस ने विदेशी मेहमान को संतुष्ट कर अतिथि देवो भव: परंपरा को निभाया।
less than 1 minute read
Feb 11, 2019
American Tourist Mark Good Experience With Rajasthan Police In Alwar
अमेरिकी पर्यटक मार्क के लिए बेहद अच्छा रहा राजस्थान पुलिस का अनुभव, पुलिस ने किया कुछ ऐसा, जाते-जाते बोला थैंक्यू

सतपाल यादव

बहरोड़. राजस्थान पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का सटीक उदाहरण अलवर जिले के बहरोड़ में देखने को मिला।अमेरिका निवासी पर्यटक मार्क के लिए बहरोड पुलिस का अनुभव अच्छा रहा। मार्क बेहद खुशी जताते हुए पुलिस को शुक्रिया कहकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। हुआ यों कि अमेरिका निवासी पर्यटक मार्क अपनी पत्नी के साथ राजस्थान भ्रमण करने के बाद हाईवे से जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। बहरोड के समीप उनकी कार पर बाइक सवार का हेलमेट लग जाने से कार का शीशा टूट गया। घबराए पर्यटक ने चालक को गाड़ी सीधी थाने पर लेकर चलने को कहा। बहरोड़ थाने पर आकर अमेरिकन पर्यटक मार्क ने जब थाना अधिकारी वीरेंद्र यादव को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने तत्काल उनसे पूरा मामला जाना और बाइक सवार को बुलाकर उसकी लापरवाही पर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा और विदेशी पर्यटकों को थानाधिकारी कक्ष में बिठाकर पानी और चाय ऑफर किया। विदेशी पर्यटक एयरपोर्ट जा रहे थे जिनकी रात को ही फ्लाइट थी जो जल्दी मे थे। पुलिस के तत्काल सहयोग के लिए अमेरिकन पर्यटक ने जाते जाते कहा की आई एम सो हैप्पी थैंक यू पुलिस। पुलिस ने भी उनको सम्मान के साथ विदा किया और उनसे जाना की वह मामले में और कुछ ओर कार्रवाई भी चाहते हैं तो बताएं जिस पर उन्होंने कहा कि नहीं वह मामले में लिए गए एक्शन से संतुष्ट है। वहीं पुलिस ने बाइक चालक को लापरवाही के लिए फटकार लगाई।

Published on:
11 Feb 2019 10:10 am