अलवर

इंदिरा गांधी स्टेडियम में आर्मी के जवानों ने दिखाए मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज कारनामे  

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय नो योर आर्मी प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को आर्मी के जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज स्टंट दिखाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2025, 2:03 PM IST
Feature image

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय नो योर आर्मी प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को आर्मी के जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। इसके अलावा प्रदर्शनी में सेना के अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर में प्रयोग की गई एंटी-एयरक्राफ्ट गन को लेकर हर कोई रोमांचित नजर आया। सभी ने इसकी जानकारी ली। पूरी प्रदर्शनी में ज्यादातर का फोकस इस पर ही रहा। इसके अलावा स्पाइनर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, लाइट और मध्यम मशीनगन, रॉकेट लॉन्चर, पिनाक डिकॉय, टाट्रा वाहन, स्कैनिया वाहन, बोफोर्स गन, फील्ड गन, सर्विलांस डिवाइसेज, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और लाइट रिकवरी व्हीकल सहित भारी सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Updated on:
26 Nov 2025, 2:03 PM IST
Published on: