अलवर

यहां चोरों ने बड़ी चालाकी से एटीएम खोल लूटे 8 लाख रुपए, आप भी जानिए

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Sep 24, 2018
ATM Loot In Dharuheda
यहां चोरों ने बड़ी चालाकी से एटीएम खोल लूटे 8 लाख रुपए, आप भी जानिए

धारूहेड़ा. सेक्टर-6 स्थित कॉरपोरेशन बैंक से दो एटीएम से अज्ञात युवक हार्डडिस्क निकाल करीब 8.58 लाख 500 रुपए निकाल ले गए। सुबह जब बूथ पर मैन्टीनेंस करने एक कर्मचारी पहुंचा तो मशीन खुली देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मैंटीनेंस सुपरवाइजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-6 पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के विकास कुमार ने बताया कि सीएसएस कंपनी की ओर से एटीएम बूथों पर मशीनों की मैन्टीनेंंस का जिम्मा दिया हुआ है। वह रविवार सुबह जब सेक्टर-6 स्थित कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचा तो दोनों मशीनें खुली मिली। विनोद कुमार ने इसकी सूचना कॉरपोरेशन बैंक के अधिकारियों की दी। बैंक की सूचना पर एटीएम नकदी लोड करने वाली एडीएस कंपनी से टैक्नीशियन बुलाया गया। दिल्ली निवासी टैक्नीशियन नीरज कुमार ने बताया कि एटीएम सीबीएडब्लू 12410 में कुल 5.23 लाख रुपए लोड किए थे। फिलहाल मशीन में 42 हजार 500 रुपए शेष हंै। वहीं दूसरी मशीन सीबीएडब्लू 12411 में कुल 19.46 लाख रुपए लोड किए थे, जिसमें 15.68 लाख रुपए शेष हैं। अज्ञात बदमाशों ने हार्डडिस्क निकाल पहले एटीएम से 4.80 लाख 500 रुपए तथा दूसरे एटीएम से 3.78 लाख रुपए निकाले हैं। दोनों मशीनों से कुल 8.58 लाख 500 रुपए निकाले गए हैं।

हार्डडिस्क निकालकर निकाले पैसे

बैंक की ओर से बुलाए टैक्नीशियन ने बताया कि दोनों मशीनों में डाली गई राशि से 8.58 लाख 500 रुपए कम मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने सुपरवाइजर विनोद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मदनलाल, सेक्टर-6 पुलिस चौकी प्रभारी

Read More

शोक व्यक्त करने पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल

धारूहेड़ा. कापड़ीवास में रविवार को उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल विधायक रणधीर सिंह के घर पहुंचे तथा उनके बेटे की मौत पर शोक जाहिर किया। गौरतलब है कि विधायक के बड़े बेटे दुष्यत यादव का बीमारी के चलते 6 सिंतबर को निधन हो गया था। उसके निधन की सूचना पाकर हर दिन लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। रविवार को उडीसा के राजपाल प्रो. गणेशीलाल ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच हरि सिंह, कापड़ीवास सरपंच राजकुमार, धीरज, आशीष राव, सुरेश, महीपाल, धमेंद्र व तेजपाल आदि मौजूद थे।

Updated on:
24 Sept 2018 05:32 pm
Published on:
24 Sept 2018 05:32 pm