27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neemrana: नीमराणा हाईवे पर हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को कुचला; 2 की मौत

नीमराणा में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीमराणा थाने के सामने हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, एक घायल है।
2 min read
Google source verification
neemrana highway accident

नीमराणा: हादसे में दो मौतें (फोटो - पत्रिका)

नीमराणा थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाने के सामने तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद तेज रफ्तार बस सर्विस लाइन पर पंचर खड़ी एक दूसरी बस से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायल महिला को 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

बाइक को 50 मीटर तक घसीटती गई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस की बाइक से टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई। बस चालक ने वाहन को रोकने से पहले बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। इसके बाद बस सर्विस लाइन पर पंचर खड़ी दूसरी बस से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की।

हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित

हादसे के बाद जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर होने और मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को आगे निकलवाया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की बाइक से टक्कर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि हादसा किस परिस्थिति में हुआ, बस की रफ्तार कितनी थी और टक्कर के समय बाइक किस दिशा में जा रही थी, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस मृतकों और घायल की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसे की सूचना पर परिजनों को भी जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद ही मृतकों से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।