अलवर

गैंगरेप के बाद अलवर में अब शादी समारोह से लडक़ी का अपहरण, मैरिज गार्डन के बाहर से उठा ले गए और फिर…

मैरिज होम के बाहर से बुधवार देर रात दो लडक़े एक नाबालिग लडक़ी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले भागे...
2 min read
May 09, 2019
alwar

अलवर।

शहर के 200 फीट रोड स्थित एक मैरिज होम के बाहर से बुधवार देर रात दो लडक़े एक नाबालिग लडक़ी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले भागे। परिजन व अन्य लोगों ने पीछा कर एक लडक़े को दबोच लिया और लडक़ी को मुक्त करा लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर उसे एनईबी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी एक नाबालिग लडक़ी अपने पिता के साथ बुधवार को अलवर के 200 फीट रोड स्थित दीपक मैरिज होम में आयोजित लग्न-टीका समारोह में शामिल होने आई थी। रात करीब 11 बजे वह मैरिज होम के बाहर शौचालय में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान स्कूटी पर दो अज्ञात लडक़े आए और जबरदस्ती लडक़ी का मुंह दबाकर उसे स्कूटी पर बैठाकर ले भागे। मुंह ढीला होने पर लडक़ी चिल्लाई तो समारोह में आए लोगों को घटना का पता चला। लोगों ने लडक़ों की स्कूटी के पीछे बाइक दौड़ा दी। एनईबी थाने के नजदीक गजेन्द्र नामक युवक ने पीछा कर लडक़ों की स्कूटी रोक ली। एक लडक़ा स्कूटी छोडकऱ भाग गया, जबकि दूसरे लडक़े को दबोच लिया। इतने में पीछे से लोगों की भीड़ आ गई। लोगों ने आरोपी लडक़े की धुनाई कर डाली और फिर उसे एनईबी थाने लेकर पहुंचे। थाने पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सुरेश खींची व डीएसपी दिनेश एनईबी थाने पहुंचे। कुछ ही देर में शहर विधायक संजय शर्मा भी पहुंच गए। आरोपी लडक़े ने स्वयं और अपने फरार साथी को भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी बताया। घटना के सम्बन्ध में लडक़ी के पिता ने एनईबी थाने में रिपोर्ट दी। उधर, डीएसपी दिनेश सिंह का कहना है कि घटना के सम्बन्ध में लडक़ी के पिता ने रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
09 May 2019 10:28 am
Published on:
09 May 2019 10:28 am