अलवर

August 2024 Festival Full List: अगस्‍त में त्योहारों और छुट्टियों की भरमार, जानें कब है तीज, रक्षाबंधन और जन्‍माष्‍टमी

August 2024 Festival List: अलवर शहर के शिव मंदिरों में प्रभु वंदन के साथ-साथ घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन कावड़िए भगवान का तीर्थ जलों से अभिषेक करेंगे।

2 min read
Aug 01, 2024

August 2024 Vrat-Tyohar List: 2 अगस्त:- मास शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024) :- अलवर शहर के शिव मंदिरों में प्रभु वंदन के साथ-साथ घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन कावड़िए भगवान का तीर्थ जलों से अभिषेक करेंगे।

4 अगस्त-हरियाली अमावस्या

इस दिन श्रीवत्स योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इसलिए यह विशेष फलदायी रहेगी। पितरों के निमित्त दान-पुण्य किया जाएगा।

4 अगस्त-फ्रेंडशिप डे (International Friendship Day 2024)

मित्रता दिवस पर दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधे जाएंगे। नए दोस्त बनाए जाएंगेँ

5 अगस्त-सावन सोमवार (Sawan Somwar 2024)

शिवालयों में भीड़ उमड़ेगी। भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को शिवालयों में महाआरती और भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी।

6 अगस्त-सिंजारा (Sinjara 2024 Date)

महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाएंगी। नवविवाहिताओं के पीहर और ससुराल से सिंजारा आएगी। जिसमें घेवर व अन्य मिष्ठान के साथ सोलह शृंगार की वस्तुएं रहेंगी।

7 अगस्त-हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024)

महिलाएं सोलह शृंगार करेंगी। शाम को तीज माता की सवारी निकलेगी।

9 अगस्त-विश्व आदिवासी दिवस (International Day of the World's Indigenous Peoples)

मीणा व आदिवासी समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम होंगे।

12 अगस्त-विश्व युवा दिवस (International Youth Day 2024)

शहर के निजी व सरकारी कॉलेजों में कार्यक्रम होंगे।

15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day)

इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में झण्डारोहण किया जाएगा।

17 अगस्त-शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh 2024)

सावन मास में आ रही शनि प्रदोष का विशेष महत्व है। इस दिनों लोग व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे।

19 अगस्त-रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)

विशेष मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाधेंगी। दोपहर 2 बजे से शुभ मुहूर्त रहेगा।

21 अगस्त-कजली तीज और विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (Kajari Teej)

भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजली तीज पर महिलाए अपने पति की लंबी की कामना के लिए व्रत रखेंगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अभिनंदन कार्यक्रम होंगे।

26 अगस्त-जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami)

कृष्ण जन्म का शहर में उल्लास नजर आएगा। कृष्ण मंदिरों में भगवान का जन्म की खुशियां बिखरेंगी।

29 अगस्त-राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2024)

स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

30 अगस्त-बच्छ बारस (Bach Baras 2024)

गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना कर बच्चे की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।

Updated on:
01 Aug 2024 12:55 pm
Published on:
01 Aug 2024 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर