अलवर. जिले में बड़ौदामेव थाना पुलिस ने मंगलवार शाम कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा का भाव जगाना था।थाना अधिकारी मोहनसिंह ने मार्च के दौरान चेतावनी दी कि यदि कोई अपराधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों और […]
अलवर. जिले में बड़ौदामेव थाना पुलिस ने मंगलवार शाम कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा का भाव जगाना था।थाना अधिकारी मोहनसिंह ने मार्च के दौरान चेतावनी दी कि यदि कोई अपराधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। लोगों से आग्रह किया कि वे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके और शांति बनी रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजार क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया और व्यापारियों से उनके वाहनों को सही तरीके से खड़ा करने का अनुरोध किया। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारू रखना है।