अलवर

पपला गुर्जर को हवालात से फायरिंग कर छुड़ाने के मामले में सामने आया CCTV फुटेज, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Behror Police Station Firing CCTV Footage : विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बहरोड़ हवालात से अपने साथी को छुड़ाने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पपला गुर्जर के साथी गाड़ी में बैठकर रैकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 09, 2019

अलवर/बहरोड। Behror Police Station Firing CCTV Footage : विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बहरोड़ हवालात ( Behror Police Station ) से अपने साथी को छुड़ाने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज ( CCTV Footage ) सामने आया है। जिसमें पपला गुर्जर ( Gangster Papla Gurjar ) के साथी हमला करने से पहले थाने के बाहर लाल रंग की टीशर्ट पहने हुआ आता है और उसके बाद गाड़ी में बैठकर रैकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

थोड़ी ही देर में बदमाश थाने पर हमला कर विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर ले जाते हैं। CCTV फुटेज में हमला करने के बाद वापिस जाते हुए तीन गाड़ियां जाती दिख रही हैं। यह पूरा घटनाक्रम रोड़ पर लगे एक कैमरे में कैद हो गया। आपको बता दें कि बदमाश थाने के बाहर पहले घूमता नजर आता है और उसके बाद गाड़ी लेकर थाने के बाहर गाड़ी खड़ी कर थाने के अंदर हथियार लेकर अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो जाते हैं।

Published on:
09 Sept 2019 09:49 pm
Also Read
View All