अलवर

भर्तृहरि कॉरिडोर को मिली रफ्तार: 25 करोड़ होंगे खर्च, 1 साल में काम होगा पूरा 

अलवर में लंबे समय से प्रस्तावित भर्तृहरि धाम कॉरिडोर परियोजना को आखिरकार प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सरकार ने सड़क और पुलिया निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
जर्जर हालत में भर्तृहरि पुलिया (फाइल फोटो-पत्रिका)

अलवर में लंबे समय से प्रस्तावित भर्तृहरि धाम कॉरिडोर परियोजना को आखिरकार प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सरकार ने सड़क और पुलिया निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। यह कार्य लगभग एक वर्ष में पूर्ण किया जाएगा।

अलवर से भर्तृहरि धाम तक श्रद्धालुओं को फिलहाल कुशालगढ़ मार्ग से होकर जाना पड़ता है। तिराहे से लेकर ‘थैंक्यू बोर्ड’ वाया भर्तृहरि तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही भर्तृहरि तिराहा स्थित जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए भी 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अधिक भीड़ के दौरान यहां हादसे की आशंका बनी रहती है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश हवा में…रैणी, बहरोड़, टहला, झिरी में लगातार अवैध खनन

प्रशासन के अनुसार सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी या संबंधित विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। यह चरण पूरा होने के बाद कॉरिडोर के तहत धार्मिक स्थल और आसपास के क्षेत्र में अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। परियोजना के पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकेंगी।

Published on:
19 Feb 2026 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर