अलवर

जानिए भाजपा व कांग्रेस के नेता किस तरह कर रहे हैं चुनावी प्रचार, किसका पलड़ा दिख रहा है भारी

अलवर लोकसभा उपचुनावों के लिए दोनों पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है। दोनों पार्टियों के नेता प्रचार में पूरी जान फूंक रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 6:00 PM IST
Bjp and congress leaders are campaigning for alwar loksabha election

भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तूलेड़ा, बुर्जा, डहलावास, माधोगढ़, बीजवाड नरूका, श्यामगंगा, बडेर, पुनखर, बालेटा आदि गांवों को दौरा कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव एवं पांचों मंडल अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उनके साथ थे।

किशनगढ़बास में विधायक रामहेत यादव ने एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अलवर व बहरोड विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के विवेकानन्द मण्डल के शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रूपसिंह, कैप्टन केएस भाटी ने भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों की बैठक लेकर भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया। भाजपा केशव मण्डल अलवर शहर के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में भी चुनावी रणनीति बनाई गई। सैनी समाज के प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को संजय नगर में हुई, जिसमें शहर विधायक ने कहा कि सैनी समाज का हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को सहयोग रहा है। भाजपा मीडिया के आनंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन जुटाया।

उधर, भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड 49 व 50 में जनसम्पर्क कर वोट मांगे। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल ने भी विभिन्न स्थानों का दौरा कर समर्थन जुटाया। भाजपा युवा मोर्चा के पं. जलेसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया, एससी मोर्चा ने भी जनसम्पर्क किया।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करणसिंह यादव ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

जनसभा में कहा कि भाजपा के चार साल के शासन में एक भी उपलब्धि नहीं हे। सरकार ने किसी वर्ग का ख्याल नही ंरखा। जो वादे किए सब अधूरे पड़े हैं। उन्होंने तिजारा विधानसभा क्षेत्र के लुहादेरा, गैलपुर, मीठियापुर, मसीत, कमालपुर, बुरहेडा, कारोली, महेशरा, राबडका, सलारपुर, थड़ा, शिथल, खानपुर, खिजूरीबास, उदयपुर , बनवीरपुर, कर्मपुर मे जनसमम्र्पक कर समर्थन मांगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने अलवर शहर में जनसभाएं कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय अनेक विकास की योजनाओं को का धरातल पर लाने के प्रयास किए गए। जो इस सरकर में आकर ठप हो गए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल, प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, प्रदेश सचिव अजित यादव बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हरियाणा के पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने किशनगढ़, रामगढ़ व अलवर शहर में दौरा कर समर्थन जुटाया।

ओबीसी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, भगवान सहाय सैनी, प्रकाश चौधरी, अशोक सैनी सहित काफी सदस्य थे। पूर्व सांसद अश्क अली टाक ने बहरोड़, नीमराणा, मुण्डावर में जनसम्पर्क किया।

Published on: