राजस्थान के औद्योगिक और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी के आगमन के साथ ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) ने गंभीर रूप ले लिया है। अलवर और भिवाड़ी दोनों ही शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। रविवार को अलवर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index - AQI) 330 रिकॉर्ड किया गया, जबकि भिवाड़ी में यह आंकड़ा 307 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, 300 से ऊपर का AQI 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।