अलवर

Rajasthan Politics: सीएम बताएं, लाल डायरी में क्या राज छिपे: चतुर्वेदी

Rajasthan Politics: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि लाल डायरी आखिरी कौनसे राज छिपे हैं, जिसे विधानसभा के पटल पर रखे जाने के प्रयास के समय सत्तापक्ष के विधायक के साथ कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों ने मारपीट की।

2 min read
Aug 17, 2023

अलवर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। Rajasthan Politics: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि लाल डायरी आखिरी कौनसे राज छिपे हैं, जिसे विधानसभा के पटल पर रखे जाने के प्रयास के समय सत्तापक्ष के विधायक के साथ कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों ने मारपीट की। उन्होंने हार के भय से छात्रसंघ चुनाव रोकने का आरोप लगाया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी ने अलवर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में अपराध बेलगाम बढ़ रहे हैं। खुद कांग्रेस की महिला विधायक का कहना है कि वे सुरक्षित नहीं हैं। विधानसभा में दुष्कर्म की घटनाओं पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के मंत्री की ओर से प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने की बात कहने पर तीन घंटे में उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं सत्तापक्ष के मंत्री की ओर से लाल डायरी में भ्रष्टाचार के सबूत होने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई की बात करने वाली कांग्रेस के खुद राज में प्रदेश में महंगाई दर 9.7 प्रतिशत दर्ज की गई, इसमें भी अरबन महंगाई 10.9 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार दुर्भाग्यपूर्ण : चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिल्ली मुख्य समारोह में विचित्र घटना हुई। पहली बार राष्ट्रीय पर्व के समारोह का कांग्रेस एवं विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले कांग्रेस व विपक्षी दल सर्जीकल व एयर स्ट्राइक सहित अन्य मौकों पर सबूत मांगने व सवाल खड़ा करने का कार्य करते रहे हैं।

चुनाव के लिए बूथ विजय संकल्प अभियान: भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू किया गया। इसी के तहत रामगढ़, अलवर शहर व अलवर ग्रामीण की बैठक ली है, शेष गुरुवार को होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कमल के चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ती है।

Published on:
17 Aug 2023 12:05 pm
Also Read
View All