5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New District In Rajasthan: 2008 के बाद 2023 में एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा, जानिए कब-कब बदले राजस्थान के जिले

New District In Rajasthan Latest News: आजादी के समय राजस्थान में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। हालांकि रियासतों को भारत संघ में मिला दिया गया था |
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Aug 2023, 11:14 AM IST

patrika_news__3.jpg

जोधपुर @ पत्रिका। New District In Rajasthan Latest News: आजादी के समय राजस्थान में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। हालांकि रियासतों को भारत संघ में मिला दिया गया था और विलय और एकीकरण की प्रक्रिया 1956 में पूरी हुई थी। स्वतंत्रता के समय राजस्थान में 19 रियासतें, 3 ठिकाने और अजमेर-मेरवाड़ा केंद्र शासित प्रदेश था।

स्वतंत्रता के बाद राजस्थान का गठन सात चरणों में 18 मार्च 1948 से लेकर 1 नवम्बर 1956 तक पूर्ण हुआ। 1 नवंबर 1956 को राजस्थान में 26 जिले थे। वर्तमान में राजस्थान 50 जिलों और 10 संभागों वाला राज्य है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई घोषणा के बाद अब राजस्थान राज्य में 33 जिले नहीं, बल्कि पूरे 50 जिले हो गए हैं। जबकि 19 नए जिले हैं । साथ ही संभागों की संख्या भी अब 7 से बढ़कर 10 हो गई है। नए जिले बनाने की ये घोषणा मुख्यमंत्री ने 17 मार्च 2023 को की थी।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को गहलोत सरकार का तोहफा, जलदाय विभाग में भरे जाएंगे इंजीनियरों के पद

कब-कब बदले राजस्थान के जिले
27 वां जिला धौलपुर 1982 में बना
28 वां जिला बारां 1991 में बना
29 वां जिला दौसा 1991 में बना
30 वां जिला राजसमंद 1991 में बना

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोधपुर-कोलकाता फ्लाइट फिर शुरू, 11 शहरों के लिए पहली उड़ान

31 वां जिला हनुमानगढ़ 1994 में बना
32 वां जिला करौली 1997 में बना
33 वां जिला प्रतापगढ़ 2008 में बना
34 से 50 जिलों के बनने की घोषणा 2023 में हुई