5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को गहलोत सरकार का तोहफा, जलदाय विभाग में भरे जाएंगे इंजीनियरों के पद

Sarkari Naukri 2023 : मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक अतिरिक्त पद सृजित करने के जलदाय विभाग को मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Aug 2023, 9:21 AM IST

patrika_news_.jpg

जयपुर @ पत्रिका। Sarkari Naukri 2023 : सीएम अशोक गहलोत ने जलदाय विभाग के इंजीनियरों को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक 76 अतिरिक्त पद सृजित करने के जलदाय विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब विभाग में मुख्य अभियंता के 8 की जगह 11 पद होंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के नवगठित जिलों में से इन 6 में खुलेंगे जिला परिवहन अधिकारी ऑफिस

जलदाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव के तहत मुख्य अभियंता के 3,अतिरिक्त मुख्य अभियंता के 10,अधीक्षण अभियंता के 45,अधिशासी अभियंता के 18 और कनिष्ठ अभियंता के 57 नए पदों को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें : सीएम अशोक गहलोत ने CM आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने बताया कि अभियंताओं के पद बढ़ने से जयपुर समेत अन्य सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। कनिष्ठ अभियंताओं के 57 पद बढ़ने से आमजन की पेयजल समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा।