5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोधपुर-कोलकाता फ्लाइट फिर शुरू, 11 शहरों के लिए उड़ान

Jodhpur Kolkata Flight: इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जोधपुर कोलकाता फ्लाइट स्वतंत्रता दिवस से फिर से शुरू की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Aug 2023, 10:26 AM IST

patrika_news__2.jpg

जोधपुर @ पत्रिका। Jodhpur Kolkata Flight: इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जोधपुर कोलकाता फ्लाइट स्वतंत्रता दिवस से फिर से शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट दोपहर में संचालित होगी। किराया 7 से 8 हजार के मध्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को गहलोत सरकार का तोहफा, जलदाय विभाग में भरे जाएंगे इंजीनियरों के पद

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जोधपुर-कोलकाता फ्लाइट का संचालन लंबे समय से किया जा रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। आज से फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हुआ।

फ्लाइट जानकारी: फ्लाइट संख्या 6ई-6156 दोपहर 12:30 पर जोधपुर से उड़ान भरकर दोपहर 2:50 पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से जोधपुर फ्लाइट सुबह आई। फ्लाइट संख्या 6ई-6154 सुबह 8:50 पर कोलकाता से रवाना होकर सुबह 11:50 जोधपुर छोड़ेगी।

11 शहरों के लिए फ्लाइट: जोधपुर से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलूरू, चैन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, पुणे व जयपुर के लिए फ्लाइट है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के नवगठित जिलों में से इन 6 में खुलेंगे जिला परिवहन अधिकारी ऑफिस

जोधपुर बना नया एप्रेन: जोधपुर एयरपोर्ट पर नए एप्रेन का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। पुराने एप्रेन को बंद करके नए एप्रेन का एक हिस्सा शुरू किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में नए एप्रेन का दूसरे फेज का काम शुरू होते ही पूरा एप्रेन ऑपरेशनलाइज कर दिया जाएगा।