5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan New District: पुरानी रेंज में बीस पद, नए रेंज के लिए मांगे 70 पद, पुलिस मुख्यालय ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

New District In Rajasthan Latest News: नए जिलों के गठन के बाद अब सरकार ने एसपी और कलक्टर तैनात कर दिए। कलक्ट्रेट में पद सृजन कर दिए, लेकिन अभी पुलिस जिले और रेंज में पद निर्धारित नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Aug 2023, 11:46 AM IST

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

जयपुर @ पत्रिका। New District In Rajasthan Latest News: नए जिलों के गठन के बाद अब सरकार ने एसपी और कलक्टर तैनात कर दिए। कलक्ट्रेट में पद सृजन कर दिए, लेकिन अभी पुलिस जिले और रेंज में पद निर्धारित नहीं हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ रेंज महानिरीक्षक कार्यालय में पद सृजन के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके तहत रेंज कार्यालय के लिए करीब 70 पद मांग गए हैं, जबकि पूर्व में स्थापित रेंज में मात्र बीस पद हैं। ऐसे में प्रस्ताव पर मंजूरी मुश्किल में पड़ गई है।


यह भी पढ़ें : 2008 के बाद 2023 में एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा, जानिए कब-कब बदले राजस्थान के जिले

नए जिलों के साथ पाली, सीकर व बांसवाड़ा रेंज बनाई है। रेंज महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस व मंत्रालयक स्टॉफ के लिए पद मांग गए हैं। इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के पद भी सृजित होंगे। सत्रह नए जिलों में से अधिकतर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पूर्व में ही सृजित थे। इनमें से चार जिलों में पद नहीं थे, जहां सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद सृजित कर दिए। इनमें से खैरथल, अनूपगढ़, ब्यावर व सांचौर शामिल हैं।


यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को गहलोत सरकार का तोहफा, जलदाय विभाग में भरे जाएंगे इंजीनियरों के पद

सिकाउ व एससी-एसटी सैल में होंगे 13 पद
नवगठित जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वीमन (एसआईयूसीएडब्ल्यू) व एससी-एसटी सैल का गठन होना है। इसके लिए भी पद सृजित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय गृह विभाग को भेजा है। इसमें एसआईयूसीएडब्ल्यू में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल के पद प्रस्तावित हैं। इसी तरह एससी-एसटी सैल में एक उप अधीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबल के पद प्रस्तावित है। अभी तक प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर नहीं किया है।