
प्रदेश में भाजपा की हार पर भाजपा के ही प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने गुरुवार को अलवर के खैरथल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के पीछे विधायकों का अहम् (अहंकार) सबसे बड़ा कारण रहा है। हालांकि बाद में इस चुनाव में विकास गौण हो गया और जातिवाद ज्यादा हावी रही है। आहूजा ने यह भी कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार की राह आसान नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होने के कारण बसपा जैसी पार्टियों के समर्थन की वजह से नीतिगत फैसले लेने में दिक्कतें आएंगी।
एससी-एसटी एक्ट के बारे में पूछने पर कहा कि एक्ट की सही परिभाषा दलित समाज की ओर से नहीं समझी गई। इस समाज के आईएएस अधिकारियों ने अपनी राजनीति चलाने के लिए लोगों को गुमराह किया है। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की खिलाफ त करने वाले पार्टी के लोगों के खिलाफ उम्मीदवार की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।