अलवर

जेल भरो आंदोलन के तहत अलवर में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा सहित कई भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी, कांग्रेस पर बोला हमला

जेल भरो आंदोलन अलवर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा सहित कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी।
less than 1 minute read
Feb 08, 2019
BJP Jail Bharo Aandolan In Alwar Rajasthan
जेल भरो आंदोलन के तहत अलवर में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा सहित कई भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी, कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा की ओर से आज अलवर सहित प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन किया। इसमें जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस आंदोलन के तहत भाजपा नेताओं पदाधिकारियों ने गिरफ्तारियां दी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि जेल भरो आंदोलन में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, उप-प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान, उप-प्रधान एवं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी/एसटी मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से यह जेल भरो आंदोलन किसानों की कर्जमाफी व युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तुरन्त देने की मांग को लेकर किया गया।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन में किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 50 से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन किसानों की सही मायने में अब तक कर्जमाफी नहीं की गई है।

भाजपा नेता सुबह 11 बजे से अलवर कलक्ट्रेट के समीप लादिया ग्राउंड मे इक_ा हुए। ग्राउंड में भाजपा की ओर से सभा की गई और कांग्रेस पार्टी पर हमले किए गए। सभा के बाद भाजपाइ कलक्ट्रेट गेट तक पैदल पहुंचे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसों में बैठकर गिरफ्तारी दी।

इन्होंने दी गिरफ्तारी

कर्जमाफी सहित अन्य मुद्दों के विरोध में अलवर जिले से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, जिलाध्यक्ष संजय नरूका, विधायक संजय शर्मा, मंजीत चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री जसवंत यादव सहित कई पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

Published on:
08 Feb 2019 04:07 pm