अलवर

राजस्थान गौरव यात्रा : अलवर में सभा के दौरान मुख्यमंत्री राजे ने विधायक से कहा ‘मंच से नीचे उतरिए विधायक साहब’

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 21, 2018
raje
raje

अलवर ।

राजस्थान में चल रही चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ा हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा गुरुवार को प्रदेश के अलवर जिले में पहुंची। जिले में भवानी तोप पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री राजे की झलक पाने के लिए गौरव यात्रा के आने से पहले ही मंच पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पर मुख्यमंत्री रथ से उतरने की बजाय ऊपर से ही संवाद करने लगी। इस दौरान शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने उन्हें नीचे मंच पर आने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या ये है कि बड़े लोग मंच पर चढ़े हुए हैं। कोई सरकने को तैयार नहीं है। तब मंच पर मौजूद शहर विधायक ने अन्य लोगों को नीचे उतरने को कहा। इतने में मुख्यमंत्री ने तत्काल कहा कि, अरे सिंघल साहब आप उतर जाओ एक मिनट के लिए। इतना कहते ही कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री नीचे आई और कार्यकर्ताओं से बात की। इसके बाद प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और विधायक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री स्वागत कार्यक्रम में कुछ ही देर ही रुकी। इसके बाद वे रथ में बैठकर सर्किट हाउस गई।

स्वागत के दौरान जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल, कठूमर विधायक मंगलराम कोली, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, जिला महामंत्री संजय नरुका, यूआइटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, उप सभापति शशि तिवाड़ी, पूर्व मंत्री नसरु खां, शहर विधानसभा प्रभारी, पूर्व सभापति मीना सैनी, पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी पूजा कपिल, गोरधन सिसोदिया व पं. जलेसिंह, सीताराम चौधरी, सुमन चौधरी व लक्ष्मी कंवर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


स्वागत में भाजपा पदाधिकारी की जेब काटते पकड़ा

भवानी तोप चौराहे पर मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर विधानसभा प्रभारी अशोक गुप्ता की जेब कटते-कटते बची। मंच के पास भीड़भाड़ के दौरान एक जेबकतरे युवक ने शहर विधानसभा प्रभारी गुप्ता की जेब में हाथ डालकर रुपए निकाल लिए। पता चलते ही गुप्ता ने उसे पकड़कर रुपए वापस ले लिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत इस युवक को दबोच लिया और भीड़ निकालकर ले गए।


आईजी ने दिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद जयपुर रेंज आईजी वीके सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को इकट्ठा कर कहा कि गुरुवार को तो रिहर्सल थी, असली परीक्षा तो शुक्रवार को है। सर्किल हाउस में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, एडीएम सिटी अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई, डीएसपी डॉ. प्रियंका, अशोक चौहान व दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
21 Sept 2018 12:01 am