10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान को देंगे 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Union Home Minister Amit Shah is visiting Alwar on August 16: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर के विजय नगर मैदान में जनसभा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार शाह राजस्थान को 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
2 min read
Google source verification
Amit Shah is visiting Alwar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में जनसभा करेंगे

Union Home Minister Amit Shah is visiting Alwar on August 16: अलवर में 16 अगस्त को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शाह विजय नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान को 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भूपेंद्र यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई।

कुल 5 हजार करोड़ रुपए

भूपेंद्र यादव के अनुसार अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों के लिए भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें करीब 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में करीब 1100 करोड़ रुपए के कार्यों के साथ राजस्थान के लिए कुल 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान तीन लाख लीटर क्षमता वाले सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके साथ ही राजीविका से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 38 सीएचएस भवनों का भी शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में रोजगार मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें युवाओं को रोजगार से जुड़ी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी

महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक बुकलेट का विमोचन भी किया जाएगा। जनसभा में बड़ी संख्या में किसान और आमजन के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस किया है।

भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और यातायात व्यवस्था ऐसी रखी जाए कि आम लोगों को परेशानी न हो। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।


जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विजय नगर मैदान पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के साथ मैदान में भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम को लेकर मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।