अलवर

कांग्रेस के दिग्गज नेता का आरोप, हार के कारण गड़बड़ी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं BJP के लोग

भंवर जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस यहां से लाखों वोटों से जीत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के कुछ कार्यकर्ता हर चुनाव के अंदर गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं।

2 min read
May 06, 2019
Lok Sabha Election 2019
मावई छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

अलवर। अलवर लोकसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी है। अलवर में Congress उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह और BJP उम्मीदवार बाबा बालकनाथ के बीच कड़ा मुकाबला है। जितेंद्र सिंह ने अलवर में सुबह 9 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिंह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार बालकनाथ यहां वोट नहीं डाल पाएंगे, क्योंकि उनका इस क्षेत्र में नाम नहीं है।

मतदान के बाद बातचीत में भंवर जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस यहां से लाखों वोटों से जीत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता हर चुनाव के अंदर गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं और खास तौर से तब जब वे हार रहे हो तो और ज्यादा चुनाव को डिस्टर्ब करेंगे। सिंह ने कहा कि अलवर की जनता पूछ रही है कि बाबा आज वोट कहां डालेंगे, क्योंकि आप सोचिए जिसका यहां वोट नहीं है वो यहां की जनता से वोट मांग रहा है। आप ही बताओ उनको वोट कैसे दें।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने अलवर सहित राजस्थान में चल रही कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव अलवर पर पड़ा है और शहर दस साल पीछे हो गया है। उन्होंने कहा कि अलवर की जनता बाबा चांद नाथ के समय भाजपा को वोट देकर पछताई थी, इसलिए इस बार जनता सोच समझ कर वोट डालेगी व अलवर के लोग पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे।

सिंह के अनुसार, भाजपा धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगती है। इसलिए अब जनता प्रधानमंत्री मोदी के जुमलों के झांसे में आने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में अपने पद की गरिमा को गिराया है। सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है और आम व्यक्ति बेरोजगारी से परेशान हैं। सरकार शहीदों के नाम पर वोट मांग रही है जो हमारे वीर सैनिकों का अपमान है। नोटबंदी के नाम पर देश में बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई बढ़ी है।

Updated on:
06 May 2019 03:09 pm
Published on:
06 May 2019 02:50 pm