अलवर

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: मासूम लोकेश का सगा चाचा ही निकला कातिल… पढ़े सनसनी खेज वारदात…

थाना प्रभारी महावीर ङ्क्षसह शेखावत ने बताया कि आरोपी मनोज प्रजापत एवं मृतक लोकेश के पिता ङ्क्षबटू आपस में भाई है। तथा दोनों की पत्नी आपस में बहने हैं। आरोपी मनोज की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते अपने पीहर रह रही थी। जिसको वापस लाने के लिए अपनी पत्नी की बड़ी बहन पर दबाव बनाने के लिए अपने भतीजे लोकेश की हत्या कर डाली।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
Feature image

मुंडावर. थाना पुलिस ने सोमवार को सरायकला में मासूम लोकेश के ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए मृतक लोकेश के सगे चाचा मनोज प्रजापत को गिरफ्तार किया है। मनोज ने यह मर्डर पारिवारिक विवाद के चलते अपने पीहर रह रहीं पत्नी को लाने के लिए मृतक लोकेश की मां पर दबाव बनाने के लिए अपने भतीजे लोकेश का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। मृतक लोकेश की मां एवं आरोपी मनोज की पत्नी आपस में बहन है।
थाना प्रभारी महावीर ङ्क्षसह शेखावत ने बताया कि आरोपी मनोज प्रजापत एवं मृतक लोकेश के पिता ङ्क्षबटू आपस में भाई है। तथा दोनों की पत्नी आपस में बहने हैं। आरोपी मनोज की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते अपने पीहर रह रही थी। जिसको वापस लाने के लिए अपनी पत्नी की बड़ी बहन पर दबाव बनाने के लिए अपने भतीजे लोकेश की हत्या कर डाली। हत्या के बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो उसकी गतिविधिया संदिग्ध लगी और वह पुलिस से बचता हुआ फिर रहा था। थाना प्रभारी शेखावत ने बताया कि आरोपी की तलाश में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। संदिग्ध के आधार पर मृतक के चाचा मनोज को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मनोज ने अपने भतीजे की हत्या करना स्वीकार कर लिया। खैरथल एसपी मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर एएसपी रतनलाल भार्गव और सीओ राजेन्द्र ङ्क्षसह के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। उसने हत्या का खुलासा किया।

Updated on:
22 Jul 2025 12:32 am
Published on:
22 Jul 2025 12:32 am