अलवर

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : प्रेमिका की मौत का बदला लेने 300 किमी आया प्रेमी, पति नहीं मिला तो सास को उतारा मौत के घाट

दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी सहित तीन आरोपी फरार

2 min read
Sep 04, 2022
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : प्रेमिका की मौत का बदला लेने 300 किमी आया प्रेमी, पति नहीं मिला तो सास को उतारा मौत के घाट


मुंडावर. थाना क्षेत्र में प्रेमिका की मौत का बदला लेने 300 किलोमीटर दूर से आए प्रेमी ने अपने साथियों के साथ जब उसके घर पति नहीं मिला तो उसकी सास को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही घर से अन्य सामान भी लूट कर ले गए। मुंडावर थाना पुलिस ने एक सप्ताह में मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मामले में प्रेमी सहित तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


एएसपी नीमराना जगराम मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्षेत्र के गांव सिहालीखुर्द में 25 अगस्त को देर रात एक वृद्धा की हत्या, ट्रैक्टर चोरी व डकैती की सूचना थाना पुलिस मुंडावर को मिली। सूचना मिलते ही एएसपी नीमराना जगराम मीणा, डीएसपी नीमराना महावीर शेखावत, थानाधिकारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मौके पर एफएसएल व एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। अनुसंधान में पता चला कि मृतका कृष्णा देवी के पुत्र बलवान का विवाह ग्राम मोहम्मदपुर खुडलिया थाना ङ्क्षसभावली (हापुड़ यूपी) निवासी खुशी से हुआ था।
बलराम की पत्नी खुशी की करीब एक माह पहले जहर खाने से मौत हो गई थी। खुशी के अपने पीहर में अंकुर नाम के लडक़े से अवैध संबंध थे। प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए अंकुर ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।


जांच में पता चला कि चोरी गया ट्रैक्टर थाना ङ्क्षसभावली क्षेत्र में अंकुर पुत्र रङ्क्षवद्र जाट, अक्षय पुत्र सुबोध राठी, गोल्डी उर्फ गोलू सुनील जाट, दिग्विजय उर्फ दिग्गज पुत्र सतीश जाट के पास है। उपरोक्त बदमाशों की मोबाइल लोकेशन भी घटना वाले दिन घटनास्थल के आसपास ही थी। इस पर पुलिस टीम ने ङ्क्षसभावली थाना क्षेत्र यूपी में दबिश देकर संदिग्ध आरोपी बाइस वर्षीय अक्षय उर्फ चीनू पुत्र सुबोध राठी जाट निवासी दरियापुर थाना ङ्क्षसभावली जिला हापुड़ यूपी एवं दीपक पुत्र ओमवीर यादव अहीर निवासी रझेडा थाना ङ्क्षसभावली जिला हापुड़ यूपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी अंकुर व उसके अन्य दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंकुर के कृष्णा देवी की पुत्रवधू खुशी के साथ काफी समय से अवैध संबंध थे। अंकुर प्रेमिका के पास सिहाली खुर्द गांव में भी आता जाता था। पिछले माह खुशी की जहर खाने से मौत हो गई थी। प्रेमी अंकुर अपनी प्रेमिका की मौत का जिम्मेदार उसके पति बलराम व सास कृष्णा देवी को मानता था। अंकुर अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए अपने साथियों गोल्डी उर्फ गोलू, अक्षय राठी, दिग्विजय ङ्क्षसह उर्फ दिग्गज, दीपक के साथ 25 अगस्त की रात्रि अक्षय राठी की कार से कृष्णा देवी के घर पर आया। आरोपियों ने कार को घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और दीवार कूदकर घर चले गए। अक्षय राठी व दीपक गेट के पास खड़े होकर निगरानी करने लगे, तभी कृष्णा देवी की आंख खुल गई तो अंकुर व गोल्डी, दिग्विजयङ्क्षसह ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सोने चांदी के आभूषण, एलईडी ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। वारदात करने के बाद आरोपी गोल्डी उर्फ गोलू व अंकुर ट्रैक्टर और अक्षय राठी, दीपक व दिग्विजयङ्क्षसह कार लेकर मौके से फरार हो गए।

Published on:
04 Sept 2022 12:38 am
Also Read
View All