13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Weather News: तूफान ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं उड़े टीनशेड

जिले में बुधवार शाम को मौसम ने फिर करवट बदली। करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और पूरे शहर में धूल के गुबार उड़े। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली तंत्र चरमरा गया। रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

May 13, 2026

alwar weather news

अलवर में बदला मौसम

अलवर जिले में बुधवार को तेज गर्मी के बीच राहतभरी शाम ने लोगों को सुकून दिया। करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान आया, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तूफान ने त​बाही भी खूब मचाई। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीनशेड उड़ गए। तेज हवा के चलते ही जिलेभर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली तंत्र को सुचारू किया गया। जबकि गांवों में तो सुबह तक भी आपूर्ति सही नहीं हो पाई। कई जगहों पर विद्युत पोल गिरने के भी समाचार सामने आए हैं। रात तक हवा का दौर चला। इससे गर्मी गायब हो गई।

शहर में भी हुआ नुकसान


तेज हवा की वजह शहर में भी नुकसान के समाचार हैं। पुलिस लाइन के पास बहुत पुराना पेड़ गिर गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल रही। तेज अंधड़ की वजह से पूरा शहर धूल-धुसरित नजर आया। मिट्टी उड़ने की वजह से जो जहां था, वहीं ठहर गया। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लगातार दूसरे दिन मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने पहले ही 12 व 13 मई को मौसम में बदलाव की घोषणा की थी। शहर का अधिकतम पारा 40.6 और न्यूनतम पारा 23.5​ डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया।

उमरैण में दर्दनाक हादसा, बालिका की मौत

अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र मेंद तेज अंधड़ के दौरान एक लोहे की टीन उड़कर एक बच्ची के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

कई जिलों में हैं गर्मी का रेड अलर्ट


मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए है। इस दौरान पारा 50 डिग्री से. तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने धूप से बचने, खुद को हाइड्रेट (बार-बार पानी पीने) रखने की सलाह दी है। देश के सबसे गर्म शहर बाड़मेर में बीते दो दिन में करीब दो डिग्री तक तापमान बढ़ा है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 14 जिलों में ट्रिपल अलर्ट जारी किया है। जिसमें रेड अलर्ट बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में है जिससे अत्यधिक गर्मी और उष्ण रात्रि की स्थिति बन सकती है।