
अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलेड़ा ग्राम पंचायत के यादव बास गांव में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में आज खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल हो गए। शुक्रवार वर सुबह लाठी फर्सीयो से हुए खूनी संघर्ष में घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सदर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश मीणा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी यादव बास गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है ।
एक पक्ष के लोकेश ओर ओमप्रकाश यादव और दूसरे पक्ष के जयसिंह, गंगाराम रूपसिंह और देवकला देवी घायल हुए हैं। घायल लोकेश यादव ने बताया कि मेरे मकान का निर्माण चल रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया और घर में घुसकर मारपीट की गई जवाब में बचाव में उन्होंने भी हथियार उठाए।
दूसरे पक्ष के उपदेश कुमार ने बताया कि कल दो बच्चों में आपसी झगड़े के बाद विवाद शुरू हुआ था जिसके सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में भी दर्ज कराई थी लेकिन उनकी प्राथमिकी पुलिस थाने पर दर्ज नहीं हुई इसके बाद आज दूसरे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर पर उन पर हमला कर दिया जिसमें उनके पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं