अलवर

अलवर में यहां व्यक्ति ने इस बात को लेकर अपने चचेरे भाई को मारी तीन गोली, एक गोली सिर में लगी, हुई ऐसी हालत

व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई को तीन गोलियां मार दी और फरार हो गया।
less than 1 minute read
Apr 22, 2019
Brother Shot His Cousin In Head In Alwar
अलवर में यहां व्यक्ति ने इस बात को लेकर अपने चचेरे भाई को मारी तीन गोली, एक गोली सिर में लगी, हुई ऐसी हालत

अलवर. अलवर जिले के खेरली में रविवार रात एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरली के समीपवर्ती गांव समूची निवासी चतर मीणा रविवार शाम 7 बजे कस्बे के समूची फाटक के पास स्थित अपनी बाइक की एजेंसी पर बैठा हुआ था, इसी दौरान उसके ताऊ का लडक़ा जगदीश पुत्र गिर्राज मीना दुकान पर आया और बिना कुछ कहे-सुने तीन गोलियां मार दी। गोली चलते ही खेड़ली कस्बे में हडक़ंप मच गया वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उधर, अचानक हुई घटना से बेखबर लोगों ने गोली की चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे मो उन्होंने चतर मीना को खून में लतपत पाया, जिस पर 108 एंबुलेंस की मदद से लोगों ने चतर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

वहीं इस मामले में परिजनों का कहना है कि दोपहर को जगदीश ने घर के बाहर बंदूक से हवाई फायर भी किया था। घर के सभी परिजन अपने खेतों पर चारा भरने गए थे, बंदूक चलाने पर वहां मौजूद अन्य परिजनों ने बंदूक को उससे लेकर अपने कब्जे में लिया। लेकिन, कुछ देर बाद आरोपी युवक घर में रखे देसी कट्टे को लेकर खेड़ली बाजार की एजेंसी पर पहुंचा जहां चतर लेटा हुआ था। इस दौरान जगदीश ने चतर के सिर में गोली मार दी। इस वारदात की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Updated on:
22 Apr 2019 01:24 pm
Published on:
22 Apr 2019 01:24 pm