अलवर

अलवर में यहां बस ने पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर पलटकर खेत में गिरी, सवारियों की सांसे अटकी

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Nov 22, 2018
Bus Hits Bike And Fall In Field Near Chikani Alwar
अलवर में यहां बस ने पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर पलटकर खेत में गिरी, सवारियों की सांसे अटकी

अलवर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। अलवर से भिवाड़ी जा रही लोक परिवहन बस चिकानी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ऑफर तफरी मच गई। आस पास रहने वाले लोगों की मदद से घायलों बस के कांच तोडकऱ निकाला गया। उसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक कि मौत हो गई।

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर करोली बाग चिकानी के समीप तेज गति से जा रही लोक परिवहन बस ने मोटरसाइकिल सवार छात्रों को टक्र मार दी। उसके बाद बस असंतुलित होकर पलट गई।
बाइक पर सवार अखिलेश पिता कैलाश और हेमंत पिता जगदीश को एंबुलेंस की मदद से अलवर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अखिलेश बाइक चला रहा था और हेमंत उसके पीछे बैठा था। घटना में अखिलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। हेमंत और अखिलेश लॉड्र्स कॉलेज में पढ़ते थे। हेमंत बीएसटीसी का छात्र है और अखिलेश आईटीआई का छात्र है।
बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की मदद से अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है। लेकिन बस के 1 यात्री जिसका नाम अमित पिता डूंगर सिंह निवासी आगरा की हालत ज्यादा गंभीर है। दर्जनों बस के यात्री के छोटी-मोटी चोट लगी है। घायलों को अलवर के विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
22 Nov 2018 05:58 pm